नमस्कार दोस्तों | कैसे करें मैं आप सभी का स्वागत है | आज हम आपको सपने में चमगादड़ देखना शुभ या अशुभ होता है की जानकारी देने वाले हैं | दोस्तों सपने में चमगादड़ देखना परिस्थिति अनुसार शुभ और अशुभ दोनों ही संकेत हो सकते हैं | आपको रात में निद्रा की अवस्था में चमगादड़ किस अवस्था में दिखाई देता है उस पर निर्भर करता है कि सपने में चमगादड़ देखना शुभ है या अशुभ | चमगादड़ का स्वप्न फल जाने से पहले हमें चमगादड़ की जानकारी होनी चाहिए | जानकारी के लिए बता दें चमगादड़ पक्षी है जो रात में ही बाहर निकलता है और दिन के उजाले में हमें नहीं दिखता | ज्यादातर चमगादड़ गुफा, पुरानी जगह जहां किसी का आना जाना ना हो वही रहते हैं | चमगादड़ की प्रजाति लगभग हजार से ज्यादा होती है | चाइना जैसे देश में चमगादड़ को जिंदा मार कर उसे भोजन के रूप में भी खाया जाता है | आए देखे सपने में चमगादड़ देखने का मतलब क्या होता है |
सपने में चमगादड़ देखना शुभ या अशुभ | Sapne Mein Bats Dekhna :
सपने में चमगादड़ देखना परिस्थिति अनुसार और शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकते हैं | सपने में चमगादड़ को किस रूप में देखते हैं और कहां कहां देखते हैं उस पर निर्भर करता है कि सपने में चमगादड़ देखना आपके जीवन में क्या संकेत लेकर आता है |
सपने में चमगादड़ को घर की छत पर देखना | Sapne Mein Chamgadar Ko chat par Dekhna :
दोस्तों हिंदू शास्त्र अनुसार सपने में चमगादड़ देखना अशुभ संकेत माना जाता है | हिंदू शास्त्र अनुसार ऐसी मान्यता है सपने में चमगादड़ को घर की छत पर देखना या सपने में चमगादड़ को अपने घर मैं देखना किसी अनहोनी होने का संकेत देता है | आने वाले समय में आपके घर कुछ बुरा होने का संकेत है, यह दर्शाता है |
सपने में चमगादड़ को उल्टा लटकते देखना | Sapne Mein Chamgadar ka Ulta Latakna :
दोस्तों यदि आपको सपने में आपके घर में चमगादड़ उल्टा लटकता हुआ दिखाई देता है इसका अर्थ यह है कि आने वाले दिनों में आपका घर खंडर होने वाला है | हो सकता है कि आप धीरे-धीरे घर से दूर चले जाएं और घर वीरान होने के कारण खंडर जैसा पुराना लगने लगे |
सपने में उड़ते हुए चमगादड़ को देखना | Sapne Mein udata hua Chamgadar Dekhna :
सपने में चमगादड़ को उड़ते हुए देखना शुभ संकेत माना जाता है | स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में चमगादड़ को उड़ते देखना यह दर्शाता है कि आने वाले समय में आपको बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति होती है | इसी के साथ आपको देश विदेश घूमने का अवसर भी प्राप्त होगा |
सपने में चमगादड़ को पकड़ना | Sapne Mein Chamgadar ko pakadna :
दोस्तों यदि सपने में चमगादड़ को पकड़ते हुए दिखाई देते हैं तो इसे शुभ संकेत माना जाता है | स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में चमगादड़ को पकड़ना दुश्मन पर विजय प्राप्ति का संकेत है |
सपने में चमगादड़ आप पर बैठना | Sapne Mein Chamgadar Aap par Baithna :
दोस्तों यदि आपके सपने में चमगादड़ आपके सिर पर या कंधे पर बैठा हुआ दिखाई देता है तो यह आपके लिए अशुभ संकेत माना जाता है | शास्त्रानुसार सपने में चमगादड़ बैठना मतलब आप पर आपका दुश्मन पूरी तरह हावी हो चुका है | आपके खिलाफ आपका दुश्मन षड्यंत्र रच रहा है और वह पूरी तरह अपनी उंगलियों पर मचा रहा है | हो सकता है आने वाले समय में आप पूरी तरह उसके वश में हो जाए और वह जैसा कहें आप वैसा ही करेंगे | ऐसे समय में आपको अपने दोस्तों और दुश्मनों से दूर रहना ही आपको आने वाली इन पीड़ा से बचा सकता है |
सपने में चमगादड़ का हमला देखना | Sapne Mein Chamgadar ka Hamla Dekhna :
यदि सपने में आप पर चमगादड़ हमला कर दे इसका अर्थ यह है आने वाले समय में आपके दुश्मनों की हार होगी और आप अपने दुश्मन पर विजय प्राप्त होने का संकेत है | सपने में चमगादड़ का हमला करते देखना आने वाले समय में आप के विजय प्राप्ति का इशारा है |
सपने में सफेद चमगादड़ देखना | Sapne Mein white Bats Dekhna :
दोस्तों सपने में सफेद चमगादड़ देखने का स्वप्न फल अशुभ संकेत लेकर आता है | सपने में सफेद चमगादड़ देखने का अर्थ यह है कि आने वाले समय में आपकी या आपके किसी नजदीकी परिजनों की मृत्यु होने का इशारा है | इसीलिए आपको अपनी और अपने परिजनों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है |
सपने में काला चमगादड़ देखना | Sapne Mein Kala Chamgadar Dekhna :
सपने में काला चमगादड़ देखना यह दर्शाता है कि आप जो कार्य कर रहे हैं उसमें कार्य को सफलता प्राप्ति के ज्ञान में कमी है जिसके चलते आपको सफलता प्राप्ति नहीं हो रही | ऐसे समय में आपको कार्य को सफलता पूर्वक खत्म करने के लिए शान दिल और दिमाग से कार्य का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए |
सपने में चमगादड़ का झुंड देखना | Sapne Mein Chamgadar ka jhund dekhna :
दोस्तों सपने में चमगादड़ का झुंड देखना यह दर्शाता है कि आने वाली स्थिति आपके लिए बहुत भारी हो सकती है | हो सकता है कि आप पर किसी ने काला जादू किया है जिसके चलते आप पूरी तरह उसके वश में है | पूरी तरह दूसरे के वश में होने के चलते आप गलत दिशा में भी जा सकते हैं इसीलिए आपको अपने नजदीकी और दुश्मनों पर ध्यान रखना जरूरी है जिसके चलते आप काला जादू का शिकार होने से बच सकें |
सपने में ट्रक देखना मतलब क्या है ? Sapne mein Truck Dekhna
सपने में चमगादड़ से डरना | Sapne Mein Chamgadar se Darna :
दोस्तों सपने में चमगादड़ से डर जाना शुभ और अशुभ दोनों ही संकेत लेकर आता है | इसका अर्थ यह है कि आने वाले समय में आप पर बहुत बड़ी समस्या आने वाली है जोकि और अशुभ संकेत है लेकिन साथ ही बड़ी से बड़ी मुसीबत, समस्या बिना आपको परेशान किए टल जाएगी, यह इशारा है | इसीलिए सपने में चमगादड़ से डरना शुभ संकेत भी माना जाता है |
सपने में सपने में चमगादड़ को मारना | Sapne Mein Chamgadar ko marna :
दोस्तों सपने में चमगादड़ को मारना मतलब आने वाले समय में आप अपने दोस्त या पारिवारिक सदस्यों को जानबूझकर ठेस पहुंचाने का काम करने वाले हैं | हालांकि इसके लिए आपको पश्चाताप भी होगा लेकिन आप के इस व्यवहार के कारण आप दोनों में मनमुटाव होने का संकेत है |
सपने में मरा हुआ चमगादड़ देखना | Sapne Mein Mara Chamgadar Dekhna :
दोस्तों सपने में मरा हुआ चमगादड़ देखना यह दर्शाता है कि आप जिन लोगों के साथ अपना ज्यादा समय बिताते हैं वह लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं | यह व्यक्ति बिल्कुल भी आप का भला नहीं चाहते और मौका देखते ही आप का फायदा उठाकर आप का इस्तेमाल करके आप से छुटकारा पाने के लिए नजरें टांके बैठे हैं |
चमगादड़ की जोड़ी देखना | Sapne Mein Chamgadar ki Jodi Dekhna :
दोस्तों यदि सपने में आपको चमगादड़ की जोड़ी दिखाई देती है या चमगादड़ आपके बेड पर आकर बैठा है ऐसा दृश्य दिखाई देता है इसका अर्थ यह है कि आप किसी के प्रेम में पड़ने वाले हैं और कुछ ही समय में आपकी शादी भी हो सकती है | यदि आप पहले से ही शादीशुदा है तो आप दोनों मैं प्रेम बढ़ने का संकेत है |
No Comments
Nice
sapne mein peele chamgadar ko dekhne ka kya matlab hota hai