नमस्कार दोस्तों | कैसे करें में आप सभी का स्वागत है | आज हम आपको सपने में बंदर देखना इसका अर्थ क्या होता है ? हिंदी में इसकी जानकारी देने वाले हैं | हिंदू शास्त्र अनुसार बंदर का स्वप्न फल शुभ माना जाता है |
ऐसी मान्यता है कि बंदर भगवान हनुमान जी का प्रतीक है और यदि आपके सपने में आपको वानर दिखाई देता है इसका अर्थ है आने वाले समय में आपके साथ बहुत अच्छा होने वाला है | किंतु सपने में आप बंदर को किस रूप में देखते हैं, उस पर भी निर्भर करता है कि सपने में बंदर देखना शुभ संकेत है या अशुभ | इसीलिए आपको यह पूरा पोस्ट जरूर पढ़ना चाहिए |
बंदर का स्वप्न फल शुभ है या अशुभ जानने के लिए आपको सपने में बंदर किस दृश्य में दिखाई देता है, उस पर निर्भर करता है | यदि आपको सपने में बंदर नाचता खेलता, बंदर का काटना, बंदर को मारना, बंदर का झुंड देखना, बंदर को मारना जैसे अनेक स्थिति में आपको बंदर दिखाई दे इसके विविध प्रकार के संकेत हो सकते हैं | आए देखें सपने में बंदर देखना कैसा होता है और इससे हमें क्या संदेश प्राप्त होता है |
सपने में बंदर का काटना : Sapne Mein Bandar Ka katna :
दोस्तों हिंदू शास्त्र अनुसार यदि आपको सपने में बंदर काटता है उसका संकेत यह है कि आप जल्द ही किसी के प्रेम में पड़ने वाले हो और आपका जीवन बदलने वाला है | यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो हो सकता है कि आपका अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ शादी भी हो सकती है | इसीलिए सपने में बंदर का काटना शुभ माना जाता है |
लेकिन इसका दूसरा परिणाम भी हो सकता है यदि आप पहले से ही शादीशुदा हैं, तो आपके लिए तकलीफ बढ़ सकती हैं क्योंकि शादी शुदा जिंदगी के साथ आपके जीवन में एक नए प्रेम की शुरुआत होनी है जो आप पर भारी पड़ सकता है | इसीलिए सपने में बंदर का काटना अशुभ संकेत भी माना जाता है |
सपने में बंदर को मारना : Sapne Mein Bandar ko Marna :
दोस्तों यदि आप खुद को सपने में बंदर को मारते हुए दिखाई देते हैं तो यह अशुभ संकेत माना जाता है | सपने में बंदर को मारना यह दर्शाता है कि आप का दिमाग बहुत गर्म है और आप बड़ी आसानी से अपना आपा खो बैठते हैं |
आपका गुस्सा क्रोध आप से कंट्रोल नहीं हो पाता |इन्हीं कारणों के वजह से आपके कई झगड़े अपने दोस्त परिवार परिजनों से होने की सत्यता है | क्योंकि सपने में बंदर को मारना हमें पहले से संकेत देता है इसीलिए हमें हमारा व्यवहार बदलना चाहिए और हर कार्य सुख शांति से करना चाहिए |
मरा हुआ बंदर देखना : Dead Monkey in Hindi :
दोस्तों यदि आप सपने में मरे हुए बंदर को देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है |ऐसी मान्यता है यदि आप किसी बंदर को मार देते हैं, या मरे हुए बंदर को सपने में देखते हैं तो इसका अर्थ यह है कि आपने अपने दुश्मन पर विजय प्राप्त की है आपने अपने दुश्मन को किसी कार्य में मात दे दी है |
बंदर नाखून मारना : Dream me Bandar Ka nakhun Marna :
दोस्तों यदि आपको सपने में बंदर नाखून मारता है या आप को हानि पहुंचाने के लिए पीछे भागता है इसका अर्थ यह है कि आपको जल्द शारीरिक समस्या हो सकती है | आपको आपके शारीरिक स्वास्थ्य की देखभाल अच्छे से करनी चाहिए | बाहर का खानपान बंद करना चाहिए और इसी के साथ जो भी कार्य कर रहे हैं उसे शान मन और दिमाग से करना जरूरी है |
सपने में बंदर को गुस्से में देखना : Sapne Mein Bandar Ko Ghusse me Dekhna :
दोस्तों यदि आपको सपने में बंदर पूरी तरह क्रोधित दिखाई देता है इसका अर्थ यह है कि आप पर आपके दोस्त रिश्तेदार परिवार का सदस्य आप पर किसी कार्य से भड़का हुआ है और आप पर बहुत क्रोधित है | हो सकता है कि आपका किसी के साथ झगड़ा होने वाला है |
सपने में क्रोधित बंदर देखना झगड़ा होने का प्रतीक है इसीलिए आप को ध्यान रखना चाहिए कि आप कुछ समय के लिए शांत हो जाएं और हो सके उतना अपने नजदीकी लोगों से दूरी बनाए रखें | ऐसा करने से आप होने वाले झगड़ों से बच सकेंगे |
बंदर को खुश देखना : Sapne Mein Bandar ko Khush Dekhna :
दोस्तों यदि आपको सपने में बंदर नाचता खेलता और खुशहाल नजर आता है तो इसका अर्थ यह है कि आपकी टूटी हुई दोस्ती यारीफिर से जुड़ने वाली है | यदि आपका रिश्ता अपने दोस्त पारिवारिक सदस्य से किसी माध्यम से झगड़ा हुआ हो, या मतभेद हुए हो तो उसे भूल कर आप दोनों ही नजदीक आने वाले हैं और सब कुछ भूल कर आगे खुशी-खुशी समय बिताने का संकेत है | इसी तरह सपने में बंदर को हंसता हुआ देखना शुभ माना जाता है |
बंदर का झुंड देखना : Sapne me Bandar ka Jhund dekhna :
दोस्तों जैसे कि हमने पहले ही कहा सपने में बंदर देखना परिस्थिति अनुसार शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकता है | यदि आपको सपने में बंदरों का झुंड दिखाई देता है तो यह आपके लिए अशुभ संकेत होता है |
यदि आप सपने में बंदरों का झुंड देखते हैं इसका अर्थ यह है आपके सभी दुश्मन आप पर नजर ताने बैठे हैं और आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं | इनमें से कई आपके मित्र भी हो सकते हैं इसीलिए आपको सावधान हो जाना चाहिए और जितना हो सके दोस्तों और अपने दुश्मनों से दूर रहना चाहिए |
सपने में बंदर को केला खाते हुए देखना : Sapne mein Bandar ka kela khana :
दोस्तों यदि आपको अपने सपने में बंदर केला खाते हुए दिखाई देता है तो यह बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता है | शास्त्रानुसार बंदर को सपने में केला खाते हुए देखना परिवार में दरिद्रता आने का संकेत है | आपके व्यवसाय में भारी गिरावट या नुकसान हो सकता है | पैसे की किल्लत होने का संकेत है |
यदि आप कोई पैसे का व्यवहार कर रहे हैं तो उसे बिल्कुल भी ना करें क्योंकि ऐसा करने पर आपका बड़ा नुकसान हो सकता है | यह एक इशारा है जिससे आप पैसे का भारी नुकसान होने से बच सकते हैं |