प्रेग्नेंट होने के लक्षण क्या होते है ?

प्रेग्नेंट होने के लक्षण क्या होते है ?

प्रेग्नेंट होने के लक्षण
प्रेग्नेंट होने के लक्षण

ज्यादातर महिलाएं यह सोचती है कि अगर उंहें पीरियड्स ना आए तो वह प्रेग्नेंट होने के लक्षण समझती है। लेकिन सिर्फ यह ही एक लक्षण नहीं बल्कि ऐसे और भी लक्षण है जिससे आप पहचान सकते हैं कि आप प्रेग्नेंट है। शुरुआती कुछ दिनों में समझ में नहीं आता है लेकिन पहले हफ्ते से लेकर पहले महीने तक अगर आप को गर्भावस्था के बारे में पता चलता है तो आप इसके ऊपर जरूरी उपाय कर सकते हैं।

अगर आपको जल्द ही प्रेगनेंसी नहीं चाहिए तो इन सिम्टम्स को देखकर आप प्रेग्नेंट होने से बच सकते हैं। पहले एक से दो हफ़्तों में महिला के गर्भ में भ्रूण बनने की शुरुआत होती है। काफी महिलाओं को यह समझ में नहीं आता है कि वह प्रेग्नेंट है या नहीं है। तो आइए हम आपको इस लेख में प्रेग्नेंट होने के लक्षण बताएंगे।

गर्भावस्था का पहला हफ्ता :-

प्रेग्नेंसी के समय महिला के शरीर में अंदर से बदलाव होने लगते हैं। प्रेगनेंसी का सबसे बड़ा लक्षण यह है कि आपको प्रेगनेंसी के दौरान पीरियड्स आना बंद हो गए हो। आइए हम आपको प्रेगनेंसी के कुछ लक्षण बताएंगे।

प्रेग्नेंट होने के लक्षण :-

  1. प्रेग्नेंट होने का सबसे बड़ा लक्षण यह है कि आपके पीरियड का आना बंद हो जाते हैं। शुरु के दो हफ्तों में महिलाओं को हल्का सा रक्त स्त्राव भी होने लगता है। अगर आपको यह लक्षण अधिकतम दिखते हैं तो यह प्रेगनेंसी के लक्षण हो सकते हैं।
  2. पहले 1 से 2 हफ्ते में प्रेग्नेंसी होने के कारण आपके मुंह का टेस्ट बिगड़ जाता है। आपको किसी चीज का टेस्ट समझ में नहीं आता सिर्फ खट्टी चीजें खाने का मन करता है। अगर आपको ऐसा हो रहा है तो यह प्रेगनेंसी के लक्षण हो सकते।
  3. प्रेगनेंसी के कारण महिलाओं के शरीर में हार्मोन चेंज होते हैं जिसकी वजह से किडनी में ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होता है और इसकी वजह से ब्लेडर में पेशाब जल्दी भर जाती है। और इसके कारण महिलाओं को बार बार पेशाब होती है। यह प्रेगनेंसी के लक्षणों में से एक लक्षण है।
  4. महिलाओं के स्तन बढ़ने लगते हैं। पहले 2 हफ्तों में महिलाओं के ब्रेस्ट में हल्की सूजन आती है जिससे उनके स्तन की साइज बढ़ने लगती है। यह भी है प्रेगनेंसी का लक्षण माना जाता है।
  5. गर्भावस्था में होने से हमारे स्वभाव में बदलाव आता है। हम अधिक चिड़चिड़े हो जाते हैं, जल्दी गुस्सा आने लगता है, जल्दी थकान होती है और ज्यादा तनाव में रहते हैं यह सब प्रेगनेंसी के लक्षण है।
  6. अगर ऊपर बताए गए लक्षणों में से आपको कोई लक्षण दिख रहा है तो घर पर ही आप प्रेगनेंसी टेस्ट करा सकते हैं। इससे आपको कंफर्म हो जाएगा कि आप प्रेग्नेंट है या नहीं।

Leave a Comment