गर्भवती महिलाओं के लिए खास 19 प्रेगनेंसी केयर टिप्स

क्या आप हेल्थी प्रेगनेंसी चाहती हो ?  प्रेगनेंसी के पहले और प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के जीवन में कई सारे बदलाव आते हैं | लेकिन अक्सर महिलाएं प्रेगनेंसी के पहले जैसे रहती है वैसे ही बच्चे को जन्म देने के बाद भी रहना चाहती हैं , और इस वजह से उन्हें आने वाले जीवन में जाने के प्रेगनेंसी के 9 महीने होने के बाद अपने बच्चे का स्वास्थ्य पर और अपनी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई देता है | इसीलिए हर किसी को गर्भवती महिला की देखभाल करनी जरुरी होती है |

प्रेगनेंसी में अपना ख्याल कैसे रखें ?

प्रेगनेंसी में ख्याल कैसे रखें
प्रेगनेंसी में ख्याल कैसे रखें

प्रेगनेंसी के पहले के टिप्स यदि आप अच्छे से इस्तेमाल करते हो तो आपको बच्चे को जन्म देते समय नॉर्मल डिलीवरी करनी पड़ेगी |

अक्सर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान अपना ध्यान ना रखने की वजह से उन्हें डिलीवरी होते समय सिजेरियन डिलीवरी करनी पड़ती है | जैसे ही आप को पता चल जाए कि आप प्रेग्नेंट हो आपको तुरंत सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी होती है |

डॉक्टर आपको सलाह देते समय सबसे पहले आप की मेडिकल हिस्ट्री चेक करेगा और आपको भी पुराने समय में आप ने इस्तेमाल करी हुई दवाइयां और किसी दवा के कारण आपको इनफेक्शन या एलर्जी हो रही है तो आप इसकी जानकारी डॉक्टर को दे सकते हैं | ऐसा करने से डॉक्टर भी आपको उचित तरीके से प्रेगनेंसी मैं ख्याल रखने की जानकारी देंगे |

डॉक्टर जब आपकी जांच करेंगे तब वह आपका प्रेगनेंसी का पहले का वजन और आपके ब्लड प्रेशर का स्तर को लिख लेंगे इससे आपको आपके बच्चे का वजन भी पता चल जाता है | जब भी आप डॉक्टर से मिलने जाओगे तब डॉक्टर आपका यूरिन और ब्लड का सैंपल लेकर जांच करेंगे |

डॉक्टर से यूरिन की जांच :

यूरिन की जांच करने के बाद डॉक्टर को आपके शरीर में बैक्टीरिया, शुगर लेवल, डायबिटीज की जांच करने के लिए और प्रोटीन के स्तर का पता चलता है |

डॉक्टर से खून की जांच :

खून की जांच करने के बाद डॉक्टर को आपके शरीर में मौजूद प्लेटलेट्स, आयरन की मात्रा का स्तर और इन्फेक्शन का पता चलता है |

प्रेगनेंसी के दौरान क्या ख्याल रखना चाहिए ?

प्रेगनेंसी के दौरान क्या ख्याल रखना चाहिए
प्रेगनेंसी के दौरान क्या ख्याल रखना चाहिए

जैसे ही आपको पता चलता है कि आप प्रेग्नेंट हो गई हो तो प्रेगनेंसी केयर के लिए आपको आपको डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है और आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए, जिससे आने वाले समय में आपको प्रेगनेंसी के दौरान दर्द और बच्चे को कोई पीड़ा ना पहुंचे इसका ख्याल रख सकती हो |

  1. प्रीनेटल टेबलेट का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से ही करें |
  2. प्रेगनेंसी के दौरान आपको कम से कम 8 घंटा नींद लेना जरूरी है | और गर्भवती महिला को कैसे सोना चाहिए ? इस बात का ध्यान रखना भी जरुरी होता है |
  3. गर्भावस्था के समय आपको किसी भी बात का तनाव लेना नहीं चाहिए, जितना हो सके उतना आपको तनाव से दूर रहना है |
  4. जितना हो सके उतना बाहर किसी फंक्शन में जाना अवॉइड करना चाहिए |
  5. प्रेगनेंसी के दौरान आपको अच्छी चप्पल या स्लिपर का ही इस्तेमाल करना चाहिए | अक्सर महिलाएं किसी फंक्शन में जाने के लिए हाय हिल्स का इस्तेमाल करती है, लेकिन आपको ऐसे समय में इससे दूर रहना है |
  6. यदि आप कार चलाती है तो आपको सीट बेल्ट का अच्छे से इस्तेमाल करना है और जितना हो सके उतना आपको एयर बैग्स से दूर रहना है |
  7. पानी का अच्छी मात्रा में सेवन करके आप डिहाइड्रेशन से दूर रह सकती हो |
  8. अपने खानपान की तरफ अच्छे से ध्यान रखना जरूरी है | जितना हो सके उतना आपको बाहरी खाना नहीं खाना है | जंक फूड और तले हुए खाने से दूर रहे |
  9. बाजार से लाई हुई कोई भी सब्जी या फल को आपको साफ करने के बाद ही खाना चाहिए |
  10. गर्भावस्था के दौरान आपको अपने नियमित जीवन के 300 से 400 कैलोरी  को अधिक मात्रा में लेना चाहिए |
  11. गर्भावस्था के दौरान आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आपको कोई भी हिंसक और डरावनी किताबें और मूवी नहीं देखनी है |
  12. जितना हो सके उतना महिला को गर्भावस्था के दौरान खुश रहना चाहिए, इस लिए आप प्रेगनेंसी में खुश रहने के उपाय भी इस्तमाल कर सकते हो |
  13. प्रेगनेंसी के दौरान आपको इस बात का ख्याल रखना है कि यौन संबंध बनाने से दूर रहे |
  14. गर्भावस्था के समय महिलाओं को नियमित तरीके से एक्सरसाइज करनी चाहिए | एक्सरसाइज करने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी बहुत आवश्यक होती है |
  15. प्रेगनेंसी के दौरान शराब, नशा, दारू ऐसी नशीली चीजों से दूर रहे | जितना हो सके उतना आपको कैफेन का सेवन कम करना है |
  16. यदि आपको किसी काम के लिए बाहर जाना पड़ रहा है तो आपको अपने चेहरे पर रुमाल लगाकर जाना चाहिए और बाहर धूप में जाते समय अपना ख्याल रखना चाहिए |
  17. प्रेगनेंसी केयर के लिए गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में आपको अपने डेंटिस्ट से मिलकर अपने दांतों की जांच करवा लेनी चाहिए , क्योंकि इस समय प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन का मात्रा बढ़ने की वजह से आपको दांतों के रोग हो सकते हैं |
  18. जितना हो सके उतना ढीले कपड़ों का इस्तेमाल आपको करना चाहिए |
  19. प्रेगनेंसी के दौरान अपने बेबी के साथ बातें करना बहुत ही फायदेमंद होता है |

दोस्तों यह था गर्भावस्था में ध्यान रखने वाली बातें को जानकर आप आने वाले समय में आपको डिलीवरी के समय नॉर्मल डिलीवरी होने में मदत मिलेगी | यदि आप इन बातों का अच्छे से ख्याल रखती हो, तो आप और आपका होने वाला बच्चा बिल्कुल स्वस्थ रहेगा |

यदि प्रेगनेंसी केयर के बारे में किसी भी प्रकार का सवाल अपने मन में आ रहा है, तो आप नीचे कमेंट में लिख सकती हो | हम आपकी मदद करने का पूरा प्रयास करेंगे |

Leave a Comment