नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम बात करेंगे पढ़ाई में मन लगाने के आसान तरीकों के बारे में । दोस्तों,आजकल का जमाना टेक्नोलॉजी का है। पुराने जमाने में लैपटॉप,मोबाइल,इंटरनेट यह सब चीजें नहीं थीं। इसीलिए पुराने जमाने में विद्यार्थी सेल्फ स्टडी याने खुद पर निर्भर हो करके पढ़ाई करना पसंद करते थे।उनके जीवन में मोबाइल का इंटरनेट ना होने की वजह से वह बहुत क्रियाशील होते थे।उन्हें हर प्रदेश की जानकारी ज्ञात होती थी।उनका सामान्य ज्ञान भी बहुत अच्छा होता था,क्योंकि वह अखबार पढ़ते थे,विविध किताबें पढ़ते थे।उनका पढ़ना लिखना ज्यादा होता था।
जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे हमारा पुस्तकों से,अखबारों से ध्यान उठता गया है।हम ज्यादातर मोबाइल, टीवी या फिर इंटरनेट पर खबरें,अखबार पढ़ लेते हैं और पुस्तकें भी हम वहीं से पढ़ते हैं।आजकल तो कोरोना महामारी की वजह से स्कूल भी ऑनलाइन शुरू हो गए हैं।इन सब चीजों का परिणाम आजकल के बच्चों पर हुआ है। उन्हें पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगता है। उन्हें बस मोबाइल पर देख कर ही पढ़ाई करनी होती है।
पढ़ाई में मन लगाने का आसान तरीके क्या है ?
इस लेख में हमने कुछ आसान प्रश्न जो लोगों के मन में हमेशा आते रहते हैं, पढ़ाई के संबंधित उन्हें अच्छी तरह से आसान भाषा में समझाने का हमने प्रयास किया है | यदि आपको भी कुछ ऐसे सवाल आते हैं, तो आप नीचे उनके बारे में अच्छी तरह से जान सकते हो |
पढ़ाई की शुरुआत कैसे करें ? Padhai ki shuruaat :
पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए ?
दोस्तों, पढ़ाई के लिए बैठने से सबसे पहले –
- हमारा मन शांत होना चाहिए ।
- हमें पढ़ाई करने से पहले हमारे मन को एकाग्र करना सीखना चाहिए ।
- मन को एकाग्र करने के लिए हमें योगा, मेडिटेशन यानी ध्यान धारणा इन चीजों की प्रैक्टिस होनी चाहिए ।
- पढ़ाई करने से पहले हमारा मन तरोताजा होना चाहिए ।
- सबसे पहले एक टाइम टेबल बना ले जिससे आपको पढ़ाई करने के लिए आसानी हो ।
- पढ़ाई करने से पहले आप कम से कम 8 घंटे नींद अच्छे से होनी चाहिए जिससे कि आपका मन शांत होने में भी आपको सहायता मिलेगी |
- आज किस विषय के बारे में पढ़ना है,वह सब किताबें निकाल कर रखें और किस विषय को कितना वक्त देना है, वह भी तय कर ले।
ऐसा क्या करें जिससे पढ़ाई में मन लगे ?
हमारी संस्कृति प्राचीन जरूर है,किंतु उसमें हर एक चीज का हल बताया हुआ है।जैसे कि, अगर हम रोज योगा, ध्यान धारणा इन सब चीजों की प्रैक्टिस करें तो हमारा जीवन हर एक चीज में आसान होता है, सरल होता है।उससे हमारी तबीयत तो ठीक रहती ही है,किंतु हमारी एकाग्रता भी बढ़ती है । विद्यार्थी दशा में हम सबसे ज्यादा क्रिएटिव होते हैं।अगर हम इसी दशा से योगा,ध्यान धारणा इन सब चीजों की प्रैक्टिस करेंगे तो हमारा पढ़ाई में मन लगता है,जो भी हम पढ़ाई करते हैं वह हमें अच्छे से याद रहती है।
पढ़ाई में कमजोर उसे तेज कैसे बने ? Kamjor ko Padhai me Tej kaise Kare ?
अंग्रेजी में एक कहावत है, practice makes you perfect.अगर आप एक ही चीज बार-बार दोहराओगे या फिर उसका अभ्यास करोगे,तो वह चीज आपको बहुत अच्छे से आने लगती हैं।उस चीज में सबसे पहले तो आपको रुचि होनी चाहिए।अगर आप पढ़ाई करने को बैठते हैं तो सबसे पहले आप उसके बारे में सकारात्मक होना चाहिए।आपको यह आत्मविश्वास होना चाहिए कि आप यह कर सकते हैं।चाहे कितना भी कठिन अभ्यास हो,आप इसे पूरा कर सकते हैं।आप हर विषय के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें,जिससे कि आपको उस विषय के बारे में पूरा ज्ञान मिले और आपका आत्मविश्वास और बढे।
पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र : Padhai me Man Lagane ka Mantra
सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि,अगर आप विद्यार्थी दशा में है तो आपका परम कर्तव्य पढ़ाई करना है।पढ़ाई आपके जीवन का एक अविभाज्य अंग है। वह आपका एक रूटीन है।जब भी आप पढ़ाई करने बैठे तो आपके विचार सकारात्मक होने चाहिए और आपकी क्रिया उसी तरह से होनी चाहिए।
अगर आपको पढ़ाई करने के लिए मंत्र की आवश्यकता पड़ रही है तो आप मां सरस्वती की आराधना कर सकते हो या फिर आप अपने आप को और अपने मन को शांत रखने के लिए भगवान शिव की आराधना कर सकते हो |
पढ़ाई में मन लगाने का सरस्वती मंत्र : Padhai Me man Lagane ka Saraswati Mantra :
“ॐ वागदैव्यै च विद्म हे कामराजाय धी महि। तन्नो देवी प्रचोदयात् “
आप ध्यान भटकाने वाली चीजों से जैसे मोबाइल, इंटरनेट,टीवी, वीडियो गेम इन सब चीजों से दूर रहें।आप जिस जगह पढ़ाई करने बैठ रहे हैं वह साफ तथा चैतन्यमयी होनी चाहिए।सबसे पहले आप ध्यान लगाकर, समझकर पढ़ाई करे और उसको मन में दोहराए । जरूरत पड़ने पर उसकी छोटी-छोटी नोट्स निकाले।
पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या खाएं ?
हमारे शरीर के हर एक अंग को काम करने के लिए पोषण की आवश्यकता होती है।हम पढ़ाई करते हैं,तब हमारा दिमाग अधिक क्रियाशील होता है।हमें अक्सर बड़े लोग कहते हैं कि,पढ़ाई में मन लगाने के लिए बदाम खाए या फिर कोई ड्राई फ्रूट्स खाएं।तो उनकी बात सही है।बदाम,अक्रोद हमारे दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं।उसी के साथ हमारा रोज का जो नाश्ता और भोजन है,वह उचित होना चाहिए। रोज हमें दूध पीना चाहिए। हमारे भोजन में हरी सब्जियां, स्प्राउट्स तथा विविध फलों का समावेश होना चाहिए। इन सब चीजों का हमारे शरीर और दिमाग पर अच्छा प्रभाव पड़ता है,ताकि हमें पढ़ाई करने में आसानी हो।
देर रात तक पढ़ाई कैसे करें ?
दोस्तों, परीक्षा काल में हमें ज्यादा देर तक पढ़ाई करनी पड़ती है।तो ऐसे में हमें पूरी दिनचर्या ठीक से रखनी पड़ती है। हमें दिन में थोड़ी पढ़ाई करके आराम करना चाहिए,ताकि हम रात को तरोताजा होकर के पढ़ाई कर सकें। रात को शोर-शराबा कम होता है,इसीलिए हम एकाग्र होकर के पढ़ाई कर सकते हैं। पढ़ाई करते समय अगर आपको नींद आने लगे,तो 5-10 मिनट के लिए आप ब्रेक ले सकते हैं।उस समय में आप गाना सुन सकते हैं, वॉक कर सकते हैं या फिर अपने चेहरे पर पानी के छपकारे मार सकते हैं ताकि आप तरोताजा महसूस करें।
8 घंटे की पढ़ाई कैसे करें ?
अक्सर हम पढ़ाई करने बैठ तो जाते हैं लेकिन अधिक समय तक एक ही जगह पर पढ़ाई करने के लिए कैसे बैठना चाहिए यह हम नहीं कर पाते हैं | जब हमारे बोर्ड एग्जाम होते हैं, जैसे 10 वीं, 12 वीं तब हमें बहुत ज्यादा पढ़ाई करनी होती हैं। या फिर हम महाविद्यालय में पढ़ रहे हैं तो हमें सेल्फ स्टडी करनी पड़ती है। सबसे पहले तो आप एक टाइम टेबल बना ले,जिसमें आप अपने खुद के लिए थोड़ा टाइम बचा कर रखें। बीच-बीच में आप ब्रेक ले जिससे आप पढ़ाई करने से बोर नहीं होंगे। आप शाम को या फिर सुबह जल्दी उठकर के वॉक कर सकते हैं,जिससे कि आपको तरोताजा महसूस हो और आपको पढ़ाई करने में और उत्साह मिले।
तो दोस्तों, हम सब विद्यार्थी दशा से गुजरते हैं और हमें पढ़ाई करना होता है । इन सब चीजों का ध्यान रख कर हम अपने पढ़ाई में एकाग्र हो करके मन लगा सकते हैं।