कैसे करे ?कैसे करे ?

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लड़के डिस्चार्ज जल्दी क्यों हो जाते हैं ? कारण और उपाय

    May 20, 2023

    पीरियड जल्दी लाने की टेबलेट का नाम क्या है ? जानिए

    May 19, 2023

    सांडे के तेल से लिंग बड़ा करने का तरीका

    May 18, 2023
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Buy Now
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    कैसे करे ?कैसे करे ?
    • पीरियड्स की जानकारी
    • Marathi
    • Hindi
    Subscribe
    कैसे करे ?कैसे करे ?
    Home » प्यार के उपाय » कम उम्र या जल्दी शादी करने के फायदे और नुकसान
    प्यार के उपाय

    कम उम्र या जल्दी शादी करने के फायदे और नुकसान

    कैसे करेBy कैसे करेAugust 21, 2022Updated:February 11, 2023No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    कम उम्र या जल्दी शादी करने के फायदे और नुकसान
    कम उम्र या जल्दी शादी करने के फायदे और नुकसान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? शादी! एक ऐसी बात है, जिसके बारे में सबके अलग अलग विचार होते हैं। किसी को अच्छा लगता है और किसी को बुरे अनुभावों की वजह से चिढ़ आती है। शादी करने के कुछ सालों तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा होता है। बाद में धीरे धीरे इस शादी से चिढ़ आने लगती हैं। रोज के रोज वही काम, वही रूटीन, वही हस्बैंड की किट किट, सास ससुर की डांट, ताने, हर किसी की मर्जी संभालना!! यह चीजें करते-करते महिलाओं में गुस्सा चढ़ जाता है। जाहिर है, महिलाएं इस चीज का गुस्सा अपने पति पर निकालती हैं। पति भी शादी के नाम से चिढ़ जाते हैं।

    जब शादी करते हैं, तो बहुत अच्छा लगता है। पर बाद में उसकी जिम्मेदारियां संभालते संभालते जब सच्चाई का सामना करना पड़ता है, तो हम लोगों को सही मायने में शादी का मतलब समझ में आता है। हमारे भारत देश में पहले से ही बाल विवाह की प्रथा चलती आ रही हैं। आज भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी उम्र में ही लड़के और लड़कियों की शादी की जाती है, जबकि यह गुनाह है। सरकार ने शादी के लिए एक आयु निश्चित किया हुआ है, जिसमें आप शादी कर सकते हैं। कम आयु में शादी करने के कुछ फायदे होते हैं और उसी के साथ में कुछ नुकसान भी होते हैं। तो दोस्तों, आज जानेंगे कम उम्र में शादी के फायदे और नुकसान।

    कम उम्र में शादी के फायदे

    दोस्तों, वैसे देखा जाए तो शादी का असली मतलब समझने के बाद में हमको लगेगा कि शादी के कुछ फायदे भी हो सकते हैं?  यह तो हुई मजाक की बात! कम उम्र में शादी करने के कुछ फायदे होते हैं। हम एक-एक करके सब जानेंगे।

    1. १) शादी का खर्च- जब आपकी कम उम्र में शादी होती हैं, तो आपके शादी का खर्चा आपके मां बाप ही उठाते हैं। वैसे तो, लड़कियों की शादी का खर्चा मां बाप ही उठाते हैं; चाहे वह जल्दी शादी करे या फिर देर से! लेकिन, लड़कों के बारे में यह नहीं होता है। जब लड़के कम उम्र में शादी करते हैं, तो उनकी शादी का पूरा खर्चा उनके मां बाप ही उठाते हैं। लेकिन, अगर लड़के उम्र में बड़े हो जाए, कमाने लगे और मां-बाप भी बुड्ढे हो जाते हैं; तो ऐसे में उनको अपनी शादी का खर्चा खुद ही करना पड़ता है।
    2. २) एक दूसरे समझौता आसान होता है- दोस्तों, वैसे तो शादी ही एक बहुत बड़ा समझौता है। उसमें हमें बहुत सारी एडजेस्टमेंट्स करनी पड़ती है। ज्यादातर लड़कियों को समझौते करने पड़ते हैं। अपनी इच्छाओं, अपनी पढ़ाई को लेकर, अपने करियर के बारे में! ऐसे अनगिनत समझौते लड़कियां करती हैं। लेकिन, जब आप की कम उम्र में शादी होती हैं, तो आपको ज्यादा समझ भी नहीं होती है और कोई भी इच्छा इतनी प्रबल नहीं होती है, कि उसके लिए आप एक दूसरे से लड़ पड़े। इसीलिए, हर चीज पर एक दूसरे के साथ समझौता कर लेना कम उम्र की शादी में पॉसिबल होता है।
    3. ३) बच्चे पैदा करने का दबाव नहीं होता- अगर आपकी कम उम्र में शादी हुई हैं, तो आपके ऊपर बच्चे पैदा करने का सामाजिक और पारिवारिक दबाव नहीं होता है। आप अपने फैमिली बढ़ाने के बारे में जल्दी नहीं सोचते हैं। इसीलिए, आप अपने पार्टनर को ज्यादा से ज्यादा वक्त दे सकते हैं और अपने करियर तथा जिंदगी जीने पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। आपके ऊपर जल्दी शादी होने के कारण बच्चे पैदा करने का ज्यादा दबाव नहीं होता है, क्योंकि उसके लिए बहुत वक्त होता हैं।
    4. ४) एक दूसरे को समझना- कम उम्र में शादी होने की वजह से हम एक दूसरे को समझने के लिए काफी वक्त दे सकते हैं। वैसे भी, शादी के बाद एक दूसरे को वक्त देना पड़ता है। क्योंकि हमें एक दूसरे के बारे में कुछ भी पता नहीं होता है। ज्यादातर अरेंज मैरिज में यह होता ही है। क्योंकि, हम अनजान लोगों से रिश्ता जोड़ते हैं और इसीलिए उन दोनों को एक दूसरे को समझने के लिए वक्त मिलना चाहिए। कम उम्र में शादी होने की वजह से आप लोग बहुत हीअच्छी तरीके से एक दूसरे को समझ सकते हैं। इसी के साथ, एक दूसरे को समझने के बाद दोनों परिवारों में तालमेल भी अच्छे से बिठा सकते हैं।
    5. ५) जिम्मेदारियों का एहसास- कम उम्र में शादी होने की वजह से आपको जिम्मेदारियों का अहसास बहुत ही जल्द हो जाता है। यह खासकर लड़कों को लागू होता है। क्योंकि, लड़कियों को तो हम बचपन से ही सिखाते हैं; कि आपको शादी करके दूसरों के घर जाना है, आपको उनके हिसाब से रहना है आदि। लेकिन, लड़कों का है ऐसे नहीं होता है। कुछ लड़के युवा होते ही बिगड़ जाते हैं। इसलिए, उनके मां-बाप उनकी शादी जल्दी करा देते हैं। ताकि वह अपनी मनमानी शादी के बाद ना कर पाए और एक जिम्मेदारी के साथ अपनी पत्नी की और अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाए।

    कम उम्र में शादी के नुकसान

    कम उम्र में शादी करने के जैसे फायदे हैं, वैसे ही कुछ नुकसान भी हैं जो हमें उठाने पड़ सकते हैं। वह नुकसान के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। लड़कियों पर ज्यादा दबाव, उनको हर वक्त ताने कसना, घर में कोई बहू को समझ नहीं पाता है आदि। इसी के साथ में इन सब चीजों का परिणाम पति के ऊपर होता है और पति और पत्नी में अनबन हो जाती है।

    1. १) तालमेल में गड़बड़ी- कम उम्र में शादी होने की वजह से जल्द ही जिम्मेदारियां अपने ऊपर आ जाती है और हर कोई जोड़ा इस जिम्मेदारी को उठा नहीं पाता है। इस वजह से उनके तालमेल में गड़बड़ी हो जाती है। उन दोनों का रिश्ता लड़खड़ा जाता है। कम उम्र होने की वजह से उनमें ज्यादा अनुभव भी नहीं होता है और जिसकी वजह से वह कठिनाइयां हैंडल नहीं कर पाते हैं।
    2. २) गर्भपात का खतरा- कम उम्र में शादी होने के बाद में गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है। कई परिवारों में शादी होते हैं बच्चे की अपेक्षाएं की जाती हैं। लेकिन लड़कियों की उम्र कम होने की वजह से उनका शरीर मां बनने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होता है और अगर ऐसे में वह मां बनना चाहे, तो उसे बार-बार गर्भपात का खतरा उठाना पड़ सकता है।
    3. ३) शारीरिक संबंध की जानकारी ना होना- अगर आपकी शादी कम उम्र में हुई हो और वह अरेंज मैरिज हो, तो कई बार वह दोनों एक दूसरे के साथ में शारीरिक संबंध बनाने को हिचकिचाते हैं। कई बार तो कई जोड़ों को शारीरिक संबंध के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती हैं। उसकी वजह से वह अपने मैरिड लाइफ ठीक से नहीं जी पाते हैं।
    4. ४) पढ़ाई पूरी ना करना- भारत में आज भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई को इतनी महत्वता नहीं दी जाती है, जितनी देनी चाहिए। लड़कियों को तो इस बात का हमेशा से ही सामना करना पड़ रहा है। बहुत ही कम पढ़ाई करने के बाद में तुरंत उनकी शादी कर दी जाती है। जिससे उनकी पढ़ाई अधूरी रह जाती है। कई क्षेत्रों में लड़कों का भी वही हाल है। ऐसे में वह शादीशुदा जोड़ा एक अच्छी जिंदगी नहीं जी पाता है।
    5. ५) आर्थिक रूप से कमजोर होना- अगर आपकी शादी कम उम्र में हो गई हो और आप आर्थिक रूप से भी मजबूत ना हो, तो आपको शादी में बहुत झंझट उठानी पड़ सकती हैं। आर्थिक रुप से कमजोर होने की वजह से लड़के अपने घर की जिम्मेदारियां उठा नहीं पाते हैं और इस वजह से पति और पत्नी में अनबन हो जाती हैं।

    शादी अपने जीवन का बहुत ही बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय साबित होता है। इसीलिए, इसे किसी भी जल्दबाजी में लेना बहुत गलत बात है। परिवार वाले और जिनको शादी करनी है वह आपस में बैठकर चर्चा करें और एक अच्छा निर्णय लें, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा।

    कम उम्र या जल्दी शादी करने के फायदे और नुकसान
    कम उम्र या जल्दी शादी करने के फायदे और नुकसान

    दोस्तों, हर शादी में फायदे और नुकसान होती ही है। जैसे कि हमने देखा शादी एक समझौता ही है। लेकिन हर एक चीज की एक लिमिट होती है और इसीलिए आपको शादी के बारे में बहुत ही समझदारी से काम लेना चाहिए। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

    जल्दी शादी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपति के जन्मदिन पर क्या गिफ्ट देना चाहिए
    Next Article पीरियड में नहाना चाहिए या नहीं
    कैसे करे

    दोस्तों हम सभी जानकारी केवल आपके लिए ही दे रहे है , आप हमें सहायता करेंगे और आपका साथ हमेशा देंगे इसकी उम्मीद करते है |

    Related Posts

    प्यार के उपाय

    पति के जन्मदिन पर क्या गिफ्ट देना चाहिए

    August 21, 2022
    प्यार के उपाय

    प्यार होने के बाद कैसे फील होता है

    August 16, 2022
    प्यार के उपाय

    लव मैरिज क्यों टूट जाती हैं

    August 12, 2022
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लड़के डिस्चार्ज जल्दी क्यों हो जाते हैं ? कारण और उपाय
    • पीरियड जल्दी लाने की टेबलेट का नाम क्या है ? जानिए
    • सांडे के तेल से लिंग बड़ा करने का तरीका
    • लड़की को गर्म करने का तरीका जानिए कैसे होगी गर्म ?
    • लिंग मोटा लंबा करने का तरीका (विडियो के साथ)
    • लड़की की गांड मोटी क्यों होती है ? हिप्स कम करने का तरीका
    • लिंग टाइट करने के असरदार तरीके क्या है ? जानिए
    • लिंग बड़ा करने की क्रीम का नाम क्या है ? सबसे बढ़िया क्रीम
    • अपनी बोरिंग सेक्स लाइफ को बेहतरीन बनाने के लिए इसे आजमाएं!
    • प्राइवेट पार्ट में फंगल इंफेक्शन की दवा
    • गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के कारण और घरेलू इलाज
    • प्रेगनेंसी में बेबी का राइट साइड में होना
    • कामेच्छा बढ़ाने के लिए आहार, घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक नुस्खे
    • पीरियड में नहाना चाहिए या नहीं
    • कम उम्र या जल्दी शादी करने के फायदे और नुकसान
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.