कैसे करे ?कैसे करे ?

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लड़के डिस्चार्ज जल्दी क्यों हो जाते हैं ? कारण और उपाय

    May 20, 2023

    पीरियड जल्दी लाने की टेबलेट का नाम क्या है ? जानिए

    May 19, 2023

    सांडे के तेल से लिंग बड़ा करने का तरीका

    May 18, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    • Home
    • Buy Now
    Facebook Twitter Instagram Pinterest Vimeo
    कैसे करे ?कैसे करे ?
    • पीरियड्स की जानकारी
    • Marathi
    • Hindi
    Subscribe
    कैसे करे ?कैसे करे ?
    Home » प्रेगनेंसी की जानकारी » गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के कारण और घरेलू इलाज
    प्रेगनेंसी की जानकारी

    गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के कारण और घरेलू इलाज

    कैसे करेBy कैसे करेAugust 24, 2022Updated:February 12, 2023No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के कारण और घरेलू इलाज
    गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के कारण और घरेलू इलाज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? हर महिला मां बनने का सपना देखती है। गर्भावस्था हर महिला के लिए स्वप्नवत होता है। इसमें वह अपने बच्चे के लिए सपने बुनती हैं और उसी के साथ उसका मन घबराता भी है। गर्भावस्था के दौरान महिलाएं बड़ी असमंजस में होती हैं और संभावनाओ से घिरी हुई होती हैं। उनको हर वक्त बस अपने बच्चे की ही फिक्र लगी रहती है। गर्भावस्था के दौरान हर महिला बहुत ही अलग-अलग शारीरिक बदलाव का सामना करती है। हार्मोंस का बदलाव, मूड स्विंग्स, शरीर में आनेवाला बदलाव, पेट बढ़ना, जी मचलना, उल्टी होना इन सब कारणों की वजह से महिलाओं को पीड़ा सहनी पड़ती है। लेकिन, हर महिला इस पीड़ा को बड़े ही खुशी से सहती है। क्योंकि, उनको आनेवाले बच्चे की खुशी महसूस होती है।

    गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर से बदबू आना, यह भी इन्हीं बदलाव का एक हिस्सा होता है। हार्मोन में आए हुए तेज बदलाव और शरीर में रक्त संचार बढ़ने की वजह से यह समस्या हो सकती है। वैसे तो, यह एक बहुत ही आम बात है। लेकिन, इसके ऊपर आपको ध्यान देने की जरूरत होती है। तो दोस्तों, आज जानेंगे गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर से आनेवाली बदबू के कारण और उसके ऊपर घरेलू इलाज के बारे में।

    गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के कारण

    गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि हमने देखा मुख्य कारण हार्मोन बदलाव हो सकता है। इसी के साथ अलग-अलग कारण होते हैं।

    1. हार्मोनल बदलाव- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत तेजी से हार्मोन में बदलाव दिखाई देते हैं। एस्ट्रोजन हार्मोन गर्भावस्था के दौरान शरीर में तापमान संतुलित करने का काम करता है। इसी के साथ, शरीर में पसीना भी ज्यादा आता है। बिल्कुल यही प्रक्रिया मासिक धर्म के दौरान भी होती है। कुछ महिलाओं को इस कारण शरीर से बदबू आ सकती है।
    2. योनि स्राव- गर्भावस्था के दौरान शरीर में रक्त की आपूर्ति बढ़ जाती है। जिसकी वजह से योनि प्रभावित होती है। इसके साथ ही योनि का पीएच लेवल भी प्रभावित होता है। इसी दौरान योनि में किसी प्रकार का स्राव होना, इसकी वजह से भी बदबू आ सकती हैं।
    3. पसीना आना– गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में पसीने की ग्रंथियां कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो जाती हैं। जिसकी वजह से उनको ठंड मौसम में या ठंडी जगहों पर भी पसीना आ सकता है। वैसे तो, यह पसीने से बदबू नहीं आनी चाहिए। लेकिन, अगर पसीना त्वचा पर रहकर उसमें बैक्टेरिया पनप रहे हो, तो उस वजह से शरीर से बदबू आती है।
    4. खून बढ़ना- जैसे कि हमने देखा गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में लगभग ४०-५०% तक रक्त संचार बढ़ जाता है। गर्भ में पल रहे शिशु को उचित मात्रा में पोषण और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम खून करता है। इसीलिए यह रक्त संचार बढ़ता है। इसीलिए, शरीर में गर्मी महसूस होती है और शरीर से पसीना आता है। इसी पसीने के साथ आपको शरीर से बदबू भी आती है।
    5. थायरॉयड- थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर के बहुत सारे कार्यों को नियंत्रित करती है। शरीर का पाचन तंत्र तथा शरीर का तापमान नियंत्रित रखने का काम थायराइड ग्रंथि करती है। अगर थायराइड ग्रंथि हार्मोन को कुछ ज्यादा ही मात्रा में बनाने लगे, तो उससे भी पसीना आ सकता है और इसी पसीने के साथ में शरीर से बदबू भी आने लगती है।
    6. आहार में बदलाव- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को स्वस्थ और संतुलित आहार दिया जाता है। इसी के साथ, महिलाएं गर्भावस्था के दौरान कई प्रकार की औषधियां, इंजेक्शंस लेते हैं। अगर किसी महिला ने सीफूड या मीट का सेवन कर रखा हो, तो उससे उसके शरीर से पसीना आता है। क्योंकि, मीट में अमीनो एसिड्स होते हैं और वह हमारे शरीर के गंध को प्रभावित करते हैं। उसके साथ बदबू भी आती है। कुछ दवाइयां लेने से भी शरीर तथा योनि से बदबू आ सकती हैं।

    गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के घरेलू इलाज

    वैसे तो, गर्भावस्था के दौरान शरीर से बदबू आना एक आम बात है। लेकिन, इससे गर्भवती महिला को कोई दिक्कत हो रही हो, तो आप इसके ऊपर कुछ घरेलू इलाज अपना सकते हैं।

    1. रोजाना स्नान- गर्भावस्था के दौरान शरीर से बदबू रोकने के लिए महिलाओं को अपनी पर्सनल हाइजीन अच्छी रखनी होगी। महिलाओं को ऐसी अवस्था में रोज स्नान करना चाहिए। उसके लिए आप अच्छा सा डिओडरेंट साबुन या एंटी बैक्टेरियल साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दौरान महिलाओं को दिन में कम से कम दो बार नहाना चाहिए। जिससे शरीर पर पसीने की वजह से पनप रहे बैक्टीरिया नष्ट होते है और बदबू कम होने में भी मदद मिलती है। उसी के साथ, स्नान के बाद अच्छे से साफ तौलिए का इस्तेमाल करें।
    2. अनचाहे बाल- हमारे अंडर आर्म्स और गुप्तांग के बालों को समय-समय पर ट्रीम करते रहे या शेव करें। अमूमन इन बालों में पसीना रह जाता है। हम कितनी भी साफ सफाई करें, इन बालों की वजह से त्वचा पर नमी बनी रहती है; जोकि हानिकारक होती हैं। इसलिए, उनको ट्रीम करने से हमारे शरीर पर बैक्टीरिया जमा नहीं होते हैं, पसीना कम आता है और बदबू कम होने में मदद मिलती है। इसी के साथ, इन अंगों पर किसी भी तरह का संक्रमण नहीं होता।
    3. संतुलित आहार- वैसे भी, गर्भावस्था के दौरान घरवाले महिला को हमेशा ही संतुलित आहार देने का प्रयत्न करते हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां, फल, फलों के जूस, सब्जियों के सूप और ऐसे ही पोषक पदार्थों का सेवन करना चाहिए। महिलाओं को सीफूड, लहसुन, मीट, प्याज जैसे बदबूदार पदार्थों का सेवन कम से कम करना चाहिए। इसी के साथ, अपने आपको हाइड्रेटेड रखें; दिन भर पानी पीते रहे। उचित मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर से बदबू भी कम आएगी और आपका बच्चा भी स्वस्थ रहेगा।
    4. सुती कपड़े- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कभी-कभी असहज महसूस होता है। इसीलिए, उनको सूती कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। सूती तथा ढीले ढाले कपड़े पहनने के बाद शरीर को हवा लगती रहती हैं, जिसकी वजह से ज्यादा पसीना नहीं आता है। सूती कपड़े पहनने से आपके शरीर में पसीना अच्छे से अवशोषित हो जाता है और आपके शरीर से बदबू भी कम आती हैं।
    5. डॉक्टर की सलाह- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को गायनेकोलॉजिस्ट हर महीने रेगुलर रूटीन चेकअप के लिए बुलाते रहती है। अगर, आपको इस पसीने की बदबू से कुछ ज्यादा ही दिक्कत हो रही हो; तो आप अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर आपको अच्छे से चेक करेंगे, कि यह बदबू किसी संक्रमण के कारण तो नहीं आ रही है। इसके लिए डॉक्टर आपको कुछ दवाई युक्त एंटीबैक्टीरियल सोप देंगे, जिसका इस्तेमाल करने के बाद आपके शरीर से बदबू आना कम हो सकता है। बहुत ही कम महिलाओं को बदबू की शिकायत के लिए दवाइयों की जरूरत पड़ती है।
    गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के कारण और घरेलू इलाज
    गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के कारण और घरेलू इलाज

    तो दोस्तों, यह घरवालों की भी जिम्मेदारी होती है; कि गर्भवती महिला को किसी तरह की परेशानी ना हो। अगर उसे इस पसीने की बदबू से ज्यादा तकलीफ हो रही हो, तो आप उसकी सहायता करें और उसे डॉक्टर के पास ले जाए। ऊपर दिए गए कुछ इलाजो से भी बदबू कम होने में मदद मिलती है, जिन्हें आप आजमा सकते हैं। उम्मीद है दोस्तों, आपको आज का यह ब्लॉग काफी इंफॉर्मेशन दे गया हो और आपको अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

    गर्भावस्था में शरीर से बदबू
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रेगनेंसी में बेबी का राइट साइड में होना
    Next Article प्राइवेट पार्ट में फंगल इंफेक्शन की दवा
    कैसे करे

    दोस्तों हम सभी जानकारी केवल आपके लिए ही दे रहे है , आप हमें सहायता करेंगे और आपका साथ हमेशा देंगे इसकी उम्मीद करते है |

    Related Posts

    प्रेगनेंसी की जानकारी

    प्रेगनेंसी में बेबी का राइट साइड में होना

    August 24, 2022
    प्रेगनेंसी की जानकारी

    गर्भ ठहरने के कितने दिन बाद पता चलता है?

    August 10, 2022
    प्रेगनेंसी की जानकारी

    पीरियड्स मिस होने के कितने दिन बाद उल्टी लगती है

    August 4, 2022
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लड़के डिस्चार्ज जल्दी क्यों हो जाते हैं ? कारण और उपाय
    • पीरियड जल्दी लाने की टेबलेट का नाम क्या है ? जानिए
    • सांडे के तेल से लिंग बड़ा करने का तरीका
    • लड़की को गर्म करने का तरीका जानिए कैसे होगी गर्म ?
    • लिंग मोटा लंबा करने का तरीका (विडियो के साथ)
    • लड़की की गांड मोटी क्यों होती है ? हिप्स कम करने का तरीका
    • लिंग टाइट करने के असरदार तरीके क्या है ? जानिए
    • लिंग बड़ा करने की क्रीम का नाम क्या है ? सबसे बढ़िया क्रीम
    • अपनी बोरिंग सेक्स लाइफ को बेहतरीन बनाने के लिए इसे आजमाएं!
    • प्राइवेट पार्ट में फंगल इंफेक्शन की दवा
    • गर्भावस्था में शरीर से बदबू आने के कारण और घरेलू इलाज
    • प्रेगनेंसी में बेबी का राइट साइड में होना
    • कामेच्छा बढ़ाने के लिए आहार, घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक नुस्खे
    • पीरियड में नहाना चाहिए या नहीं
    • कम उम्र या जल्दी शादी करने के फायदे और नुकसान
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.