फीमेल कंडोम क्या होता है ? Female Condom Information in Hindi

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे कि फीमेल कंडोम क्या होता है ?  क्योंकि कई सारे लोगों को यह पता नहीं होता है कि Female Condom होता भी है या नहीं ? फीमेल कंडोम इस्तेमाल के फायदे क्या है ? और फीमेल कंडोम से प्रेगनेंसी का खतरा होता है या नहीं ? ऐसे कई सारे सवाल होते हैं, जो लोगों के दिमाग में आते हैं इन्हीं सब सवालों का जवाब हम आज इस लेख के माध्यम से देने वाले हैं।

शारीरिक संबंध बनाते समय महिला और पुरुष यदि सुरक्षित संबंध बनाना चाहते हैं तो वह कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में पुरुष के लिए कंडोम मिलता है वैसे ही लड़कियों के लिए भी कंडोम होता है। यदि पुरुष sex करते समय कंडोम का इस्तेमाल नहीं करना चाहता है, तो महिला कंडोम का इस्तेमाल कर सकती है और अनचाहे गर्भधारण से बच सकती है, लेकिन फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करने से पहले महिलाओं के दिमाग में कई सारे सवाल होते हैं। जैसे कि यह सुरक्षित है या नहीं? इससे उन्हें किसी तरह का नुकसान तो नहीं होगा ? या फिर इसे कैसे इस्तेमाल करें ? यह कहां पर मिलता है? क्या महिला कंडोम पुरुषों से अलग होता है? इत्यादि सवाल महिलाओं के दिमाग में आते हैं।

महिलाएं हमेशा इस उलझन में रहती है, कि कंडोम का इस्तेमाल कैसे करें और यह सुरक्षित है या नहीं? आपके इन्हीं सारे सवालों का जवाब आज हम इस लेख के माध्यम से देने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं फीमेल कंडोम की जानकारी (Information of Female Condom in Hindi).

फीमेल कंडोम क्या होता है ? Female Condom in Hindi

महिला कंडोम की जानकारी
महिला कंडोम की जानकारी

कई सारी महिलाओं के दिमाग में यह सवाल होता है, कि क्या महिला निरोध मिलता है? आपके दिमाग में भी यहां सवाल है तो इसका जवाब है, yes । सुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिलाएं कंडोम का इस्तेमाल करती है और अनचाहे गर्भ और योन रोग से बचने के लिए फीमेल निरोध का इस्तेमाल करती है। फीमेल कंडोम आपको किसी भी मेडिकल स्टोर में या फिर ऑनलाइन मिल जाता है। यदि सेक्स करते समय पुरुष कंडोम का इस्तेमाल नहीं करना चाहता है, तो महिला कंडोम का इस्तेमाल कर सकती है और इससे वह सुरक्षित सेक्स कर सकते हैं और इससे किसी भी तरह का नुकसान या फिर खतरे की संभावना नहीं होती है।

महिला कंडोम पुरुष कंडोम से अलग क्यों है ? Men Condom Vs Female Condom in Hindi : 

महिला और पुरुष कंडोम अलग होते हैं, क्योंकि महिला और पुरुषों की शारीरिक रचना अलग अलग है इसके लिए महिला कंडोम पुरुष कंडोम से अलग होता है। यह आपको किसी भी Medical Shop में आसानी से मिल सकता है। यदि महिला कंडोम का इस्तेमाल करते हैं, तो वह अनचाहे गर्भधारण से बच सकती है और जिन महिलाओं की योनि बहुत ज्यादा टाइट होती है यदि वह कंडोम का इस्तेमाल करती है, तो पुरुष को शारीरिक संबंध बनाने में सहायता मिलती है। जिन पुरुषों को प्लास्टिक कंडोम से एलर्जी होती है या फिर किसी किसी को उसे एलर्जी हो जाते हैं, तभी महिला कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुरुष कंडोम की तरह ही महिला कंडोम भी दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। महिला कंडोम के इस्तेमाल से पुरुष सेक्स का वैसे ही आनंद प्राप्त कर सकता है, जैसे बिना कंडोम के और महिला कंडोम के इस्तेमाल से आप अनचाहे Pregnancy से बच सकते हैं और सुरक्षित यौन संबंध बना सकते हैं।

फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करने के फायदे : Benefits Of Female Condom in Hindi

सेक्स करते समय पुरुष कंडोम इस्तेमाल करने से हिचकीचाते हैं, लेकिन यदि महिला फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करती है, तो इससे महिलाओं को प्रेगनेंसी का डर नहीं रहता है। फीमेल कंडोम को पुरुष कंडोम की तरह ही होता है। इसे भी दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। यह अनचाहे प्रेगनेंसी और गुप्त रोगों से बचाने के लिए बहुत ही फायदेमंद जरिया है। यदि आपका पार्टनर कंडोम का इस्तेमाल नहीं करना चाहता है, तो सेक्स करने से पहले महिला को कंडोम लगाना चाहिए। फीमेल कंडोम गर्भनिरोधक गोली लेने से बेहतर विकल्प है, क्योंकि गर्भनिरोधक गोली लेने से महिलाओं को बहुत ज्यादा नुकसान होता है और कई सारी बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है और भविष्य में उनको बच्चे ना होने की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। महिला कंडोम का इस्तेमाल करके पुरुष वैसे ही आनंद ले सकता है, जैसे कि बिना कंडोम का इस्तेमाल किए। महिला कंडोम पोलीयूरथेन से बना हुआ होता है, जिससे किसी भी तरह का इन्फेक्शन या एलर्जी की संभावना नहीं होती है। जैसे कि पुरुषों का कंडोम  leteekas से बना हुआ होता है। इसके लिए उनको एलर्जी की संभावना रहती है। महिला कंडोम पर किसी भी तरह का तापमान या फिर आद्रता का प्रभाव नहीं पड़ता है। पुरुष कंडोम जल्दी खराब हो जाता है, लेकिन महिला कंडोम 5 साल तक खराब नहीं होता है। गर्भधारण से सुरक्षा के अलावा महिला अगर पहली बार संभोग करती है, तो यहा फ़ायदेमंद साबित होता है। यह लगभग 95% सफल है, लेकिन यदि इसका प्रयोग सही ढंग से नहीं किया जाता है, तो महिला प्रेग्नेंट हो सकती है।

फीमेल कॉन्डम से प्रेगनेंसी का खतरा होता है या नहीं ? Pregnancy Risk of Female Condom in Hindi :

अनचाहे गर्भ धारण और यौन रोग से बचने के लिए शारीरिक संबंध बनाते समय महिला कंडोम का इस्तेमाल करती है। जो पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करने से हिचकीचाते हैं या फिर जिनको एलर्जी है। तब महिला सेक्स करते समय महिला कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इससे अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा नहीं होता है और आपको  गुप्त रोगों की भी समस्या नहीं उत्पन्न होगी। शारीरिक संबंध बनाते समय अगर आप अनचाहे गर्भधारण से बचना चाहते हैं, तो फीमेल कंडोम इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 95% सफल है, लेकिन यदि इसका सही ढंग से इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो महिला प्रेग्नेंट हो सकती है। इसके लिए आपको इसका इस्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए।

फीमेल कंडोम कहा मिलता है और इसकी कीमत क्या है ? Price of Female Condom in Hindi :

फीमेल कंडोम मेल कंडोम से अलग है और इसकी बनावट में फर्क है। ज्यादातर फीमेल कंडोम अधिकतर सेक्स वर्कर्स ही इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि कई सारी महिलाओं को महिला कंडोम के बारे में जानकारी नहीं होती है और उनको यह पता नहीं होता है, कि क्या सच में फीमेल कंडोम होता है ? अगर होता है तो वह कहा मिलता है और उसकी कीमत क्या है? फीमेल कंडोम आपको आसानी से Online Website पर या फिर किसी बड़े Medical Shop पर मिल जाएगा। यदि आप सुरक्षित संबंध बनाना चाहते हैं और आपका पार्टनर कंडोम इस्तेमाल नहीं करता है, तो आप फीमेल कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं और सुरक्षित  शारीरिक संबंध बना सकते हैं। महिला कंडोम आपको कम से कम ₹55 में मिल जाता है।

Leave a Comment